CM dhami birthday: PM मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई दिग्गजों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई। वे विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। गरीबों को सशक्त बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी उतनी ही सराहनीय है। वे दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन जिएं।

सीएम धामी ने जताया आभार

वहीं सीएम धामी ने शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। सीएम ने लिखा ‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपके स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। उत्तराखंड के प्रति आपका विशेष स्नेह और देवभूमि के विकास को लेकर आपका स्पष्ट विजन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। आपका विश्वास हमें हर संकल्प को पूरी निष्ठा और गति के साथ सिद्धि तक पहुंचाने का संबल देता है’।

सीएम धामी ने आगे लिखा ‘केदारनाथ की पावन भूमि से आपने उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की जो परिकल्पना देश के सामने रखी थी, उसे साकार करते हुए हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। आपके नेतृत्व व मार्गदर्शन में हम 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं’।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी सीएम धामी को शुभकामनाएं दी है। शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में आप देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के साथ जन-जन तक विकास कार्यों को पहुंचा रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं’।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देवभूमि उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान और समृद्ध विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास को नई गति देने और प्रदेशवासियों के जीवन में बेहतर अवसर और सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए, वे पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। उत्तराखंड को प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे ले जाने के उनके संकल्प को निरंतर सफलता मिले, यही कामना है। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं’।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सीएम धामी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा ‘देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि आपको यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो’।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.