
सीएम धामी ने प्रदेश को ₹227 करोड़ से अधिक की सौगात दी है। हरिद्वार में कुंभ-2027 के घाट निर्माण, देहरादून सड़क चौड़ीकरण, पूर्व सैनिकों के आश्रितों की छात्रवृत्ति और पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ाने को मंजूरी दी गई है।
देहरादून सड़क चौड़ीकरण के लिए धनराशि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में पुलिस चौकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण किये जाने के लिए ₹ 241.48 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹ 96.59 लाख की धनराशि स्वीकृत की। साथ ही देहरादून के न्यू कैंट मार्ग 1.650 किमी मार्ग को दो लेन से तीन लेन में अपग्रेड करने हेतु यूटिलिटी शिफ्टिंग व वाटर सप्लाई लाईन की शिफ्टिंग कार्य के लिए ₹ 11.95 करोड़ की योजना स्वीकृत कियेे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
हरिद्वार में कुंभ-2027 के लिए घाट निर्माण
मुख्यमंत्री द्वारा सिंचाई विभाग के अन्तर्गत कुंभ मेला-2027 के तहत हरिद्वार ज़िले में चंडी घाट के डाउनस्ट्रीम, गौरीशंकर इलाके में गंगा नदी के बाएं किनारे पर घाट और आस्था पथ का निर्माण किये जाने के लिए ₹ 98.18 करोड और चंडी घाट के डाउनस्ट्रीम, बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा नदी के दाहिने किनारे पर घाट और आस्था पथ का निर्माण किये जाने के लिए ₹ 115.91 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
पूर्व सैनिकों के आश्रितों की छात्रवृत्ति
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पी.एच.डी. की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए कारगिल शहीद परिवार मा. मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹ 36.84 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ाने को मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों में सिविल/पारिवारिक पेंशनरों को एक जनवरी से महंगाई राहत की वर्तमान दर को बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।







