एंकर- SIR यानी वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम धामी ने कहा कि SIR देश में पहली बार नहीं हो रहा है, ये 20 बार पहले भी हो चुका है, लेकिन कांग्रेस को दिक्कत इसलिए है क्योंकि घुसपैठियों और फर्जी वोटरों पर रोक लग रही है।
SIR को लेकर CM Dhami का कांग्रेस पर हमला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि SIR कोई देश में पहली बार नहीं हो रहा है, इससे पहले 20 बार हो चुका है। कभी आपत्ति नहीं हुई। जो घुसपैठिए हैं, क्या उनको यहां वोट का अधिकार मिलना चाहिए? जो तीन-तीन चार-चार राज्यों में वोट बनाए हुए हैं, क्या उनका वोट होना चाहिए?
सीएम धामी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 2025 में आए हैं, लेकिन उससे पहले भी BJP और NDA चुनाव जीत रही थी। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए SIR का विरोध कर रही है। अगर SIR से वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण हो रहा है तो आपत्ति क्यों?
EVM और संवैधानिक संस्थाओं पर भी कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की EVM और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की आदत पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा कि अब हर चीज पर विरोध के लिए विरोध करते हैं। कभी EVM खराब है, EVM हरा देती है। उसी EVM से जीत जाते हैं तो EVM अच्छी हो जाती है।
कभी प्रशासन पर, कभी चुनाव आयोग पर, कभी सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी करते हैं। कोई संवैधानिक संस्था नहीं बची जिस पर आप सवाल न उठाते हों।
सीएम धामी ने कहा कि देश संविधान और व्यवस्था से चलेगा, हुड़दंगबाजी से नहीं। कांग्रेस का SIR विरोध सिर्फ एक बहाना है, क्योंकि सही तरीके से हो रहा काम उन्हें रास नहीं आ रहा।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








