उत्तराखंड के कई जिलों को CM धामी की बड़ी सौगात, कई परियोजनाओं को दी मंजूरी – Khabar Uttarakhand

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत एंचोली जाख मोटर मार्ग में मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण किये जाने के लिए 8.93 लाख, चम्पावत जिले के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में सेलागाड से कोटकेन्द्री तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने के लिए 40.53 लाख और टिहरी जिले के विधानसभा क्षेत्र नई टिहरी में ग्राम पुलिया नामे पंचायत खडीखाल में सडक से भारी केमर गांव डाबरा पानी तोक तक आरसीसी खडिंजा रेलिंग मार्ग का निर्माण किये जाने के लिए 52.06 लाख की स्वीकृति प्रदान कर पहली किश्त में 31.23 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

सड़क-मंदिरों से जुड़े काम होंगे तेज: CM

मुख्यमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य यथा-आवास, पेयजल, शौचालय मार्ग का निर्माण किये जाने के लिए 97.09 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए पहली किश्त में 58.25 लाख, उत्तरकाशी जिले के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के विकासखंड नौगांव में रंवाई घाटी के आराध्य देवी रुद्रेश्वर महाराज मंदिर बिल्ला नौगाव का सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 1.79 करोड़ की स्वीकृति देते हुए पहली किश्त में1.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में मल्ली मनिला मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 98.80 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 59.28 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के विकासखण्ड धौलादेवी के न्याय पंचायत क्षेत्र ध्याडी के भेटाबडोली में भीमादेवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 98.50 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 59.1 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने उधमसिंहनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के रामबाग गांव, हरिपुरा गांव और पंचाननपुर में गोविन्द मंदिर/धर्मशाला, मसीत मंदिर/धर्मशाला और तालाब के पास मंदिर/धर्मशाला का निर्माण किये जाने के लिए 2.54 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 1.02 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

सीएम ने पिथौरागढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपाताल से गाम पंचायत नाघर इंटर कालेज तक सीसी सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने के लिए 79.87 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 47.92 लाख और विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मैरोली के आन्तरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण और पंचायत बडपास में आन्तरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण किये के लिए 3.89 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 1.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

स्वतंत्रता संग्राम के सम्मान में मूर्ति स्थापित किए जाने का अनुमोदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के विकासखण्ड बाराकोट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में मूर्ति स्थापित किये जाने के लिए 32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।