CM ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

सीएम ने सुनी जनसमस्याएं

जनसमस्याओं के दौरान वहां आए लोगों ने सीएम को सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी प्रकरणों, आर्थिक सहायता, पेंशन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर सीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

Advertisement

अधिकारियों को दिए जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश

सीएम ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संबंधित विभागों से समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करें। आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं पर दिया विशेष ध्यान: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान एवं पात्र व्यक्तियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

CM ने किया ‘बेटा हिमालय का’ गीत का विमोचन

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीता का विमोचन किया। बता दें सांग टीम उत्तराधुन द्वारा तैयार किए गया है। इस गीत में सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों, पर्यटन के विस्तार, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों और स्टार्टअप के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाया गया है।

सीएम ने गीत के निर्माण से जुड़े सभी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि गीत-संगीत जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की रचनात्मक प्रस्तुतियां राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और संभावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.