मंच शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस ने खोला महेंद्र भट्ट के खिलाफ मोर्चा, FIR दर्ज कराएंगे राहुल गांधी – Khabar Uttarakhand

मंच शुद्धिकरण मामले पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान के बाद एक बार फिर कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस वार्ता कर कहा कि कांग्रेस महेंद्र भट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगी।

मंच शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस ने खोला महेंद्र भट्ट के खिलाफ मोर्चा

हल्द्वानी का मंच शुद्धिकरण मामला अब राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेसवार्ता की। जहां उन्होंने कहा कि इस मामले पर अब वे महेंद्र भट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। भट्ट ने कहा कि ‘मंच शुद्धिकरण अब दलितों का राष्ट्रीय मुद्दा’ बनेगा।

भट्ट के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे राहुल गांधी

प्रेसवार्ता में एक पत्रकार के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि वो भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा एक ओर नड्डा जी जांच की बात कह रहे है। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने बयान में शुद्धिकरण को जायज ठहराया है।

भट्ट के बयान के बाद राष्ट्रीय मुद्दा बना शुद्धिकरण मामला

बता दें भट्ट के मीडिया में दिए बयान से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद मंच शुद्धि का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। जो मामला बीते कुछ दिनों से ठंडे बस्ते में जाता दिखाई दे रहा था वो महेंद्र भट्ट के बयान के बाद राष्ट्रीय मुद्दा बनने जा रहा है।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.