देहरादून में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस की शव यात्रा, इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में आज देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शव यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदेश कांग्रेस सचिव रितेश क्षेत्री के नेतृत्व में निकाली गई इस शव यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देशभर में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियां लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.