रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले पर राहुल गांधी के बयान का पलटवार

b4d068c0-cabd-4fbf-9135-951d3caaee44श्री राम सेवा धर्मार्थ न्यास ने कहा ,शुद्धिकरण सनातन आस्था और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा।।

हल्द्वानी के रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर श्री राम सेवा धर्मार्थ न्यास के तत्वावधान में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में न्यास के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीला मैदान का शुद्धिकरण किसी राजनीतिक दल या जातिगत राजनीति से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि सनातन आस्था, धार्मिक परंपराओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा विषय है न्यास के पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला मैदान धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। ऐसे स्थान की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। शुद्धिकरण की धार्मिक प्रक्रिया को राजनीति से जोड़ना करोड़ों सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सनातन आस्था और धार्मिक परंपराओं को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। किसी भी धार्मिक स्थल या धार्मिक आयोजन की मर्यादा बनाए रखने के लिए किए गए धार्मिक अनुष्ठान को जाति अथवा राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है प्रेस वार्ता में न्यास की ओर से स्पष्ट किया गया कि शुद्धिकरण कार्यक्रम किसी व्यक्ति या समुदाय के विरोध में नहीं था, बल्कि धार्मिक मान्यताओं एवं परंपराओं के अनुरूप किया गया एक आस्था आधारित धार्मिक कार्यक्रम था न्यास ने राहुल गांधी से अपील की कि वे धार्मिक और आस्था से जुड़े विषयों पर बयान देते समय सनातन समाज की भावनाओं और धार्मिक परंपराओं का सम्मान रखें।