देहरादून सृष्टि कंडारी मौत मामला!, अब CB-CID करेगी जांच, मुख्यमंत्री धामी ने दिए आदेश – Khabar Uttarakhand

ख़बर शेयर करें

देहरादून सृष्टि कंडारी मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में अब CB-CID जांच करेगी। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की मांग के बाद धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। साथ ही निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा भी जताया।

देहरादून सृष्टि कंडारी मौत मामला में अब CB-CID करेगी जांच

दरअसल सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब CB-CID जांच का रास्ता साफ हो गया है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि उन्होंने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच की मांग की।

ये भी पढ़ें:- देहरादून में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात निजी सचिव पर हत्या का आरोप

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी बोले, मुख्यमंत्री धामी ने दिए CB-CID जांच के आदेश

विधायक के अनुसार, मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल गृह सचिव को जांच CB-CID को सौंपने के लिखित निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें:- सहा नहीं जाता…मनहूस हूं…सॉरी मम्मा, आखिरी वीडियो में फूट-फूट कर रोई देहरादून की सृष्टि, फिर दी जान

विनोद कंडारी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जांच निष्पक्ष होगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखने, जांच एजेंसियों का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की।