कोटद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद पर पुलिस ने मोहम्मद दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहम्मद दीपक और व्यापारी के बीच नोंक-झोंक
जानकारी के अनुसार कोटद्वार में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुई कथित नोक झोंक कोतवाली तक पहुंच गई। मामला उस वक्त गरमा गया जब सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मोहम्मद दीपक और एक स्थानीय व्यापारी आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच तीखी नोक झोंक हुई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ गया।
स्थानीय व्यापारी के साथ हुआ था विवाद
दरअसल, सुबह के वक्त सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर मोहम्मद दीपक कुमार स्थानीय व्यापारी संजीव टांक के बीच आमना-सामना हुआ। दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कुछ व्यापारी और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता कोटद्वार कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने दीपक कुमार को कस्टडी में ले लिया है।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








