बॉलीवुड हस्तियों को धमकी और फायरिंग पर फडणवीस सख्त, बोले- धमकाने वालों के साथ उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे

मुंबई

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी और बालीवुड की कई बड़ी हस्तियों को मिल रही धमकियों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन सभी मामलों में मुंबई पुलिस की तत्परता की तारीफ की है।

उन्होंने कहा है कि ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों को ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे रहकर उन्हें निर्देश देने वाले और पूरी साजिश के मास्टरमाइंड यानी उनके आकाओं को भी ढूंढ निकाला जाएगा।

अपने सरकारी आवास वर्षा पर पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए फडणवीस ने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र के भीतर सक्रिय संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता राज्य अथवा देश के बाहर से इस नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए केंद्र सरकार और संबंधित राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने मुंबई पुलिस की कार्यक्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि पुलिस बेहद पेशेवर है और अपराधियों से निपटना अच्छी तरह जानती है। धमकियों के जरिये मुंबई का माहौल खराब करने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.