10 साल बाद ED की कार्रवाई पर हरीश रावत ने उठाए सवाल, बोले- इस्तीफे के फैसले पर कायम

पूर्व OSD से जुड़े मामले में करीब 10 साल बाद हुई ED की छापेमारी के बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस संगठन में अपने पदों से इस्तीफे की पेशकश को लेकर बड़ा बयान दिया है। रावत ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस हाईकमान के सामने इस्तीफा देने की पेशकश की थी और वह अब भी अपने फैसले पर कायम हैं।

इस्तीफे की पेशकश के फैसले पर कायम हैं हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा है कि पूर्व OSD से जुड़े मामले में करीब 10 साल बाद हुई ED की छापेमारी को लेकर उन्होंने कांग्रेस हाईकमान के सामने संगठन में अपने पदों से इस्तीफे की पेशकश की थी और वह अपने फैसले पर कायम हैं। हरदा ने कहा वो जल्द ही मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भी पत्र भेजेंगे।

जो कर्मों में लिखा है, उसका सामना करेंगे: हरदा

हरीश रावत ने कहा कि फिलहाल देहरादून जाना उनके लिए संभव नहीं है। बता दें बीते कुछ समय से हरीश रावत दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। हरदा ने 10 साल बाद अचानक हुई ED की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में कई सवाल खड़े होते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो कर्मों में लिखा है, उसका सामना करेंगे और जांच से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को पूरा करेंगे।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.