
नशा तस्करों पर दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ एक नशा तस्कर को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 30 लाख रुपये की 48.55 ग्राम MDMA और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
दून पुलिस की ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई!
उत्तराखंड के “ऑपरेशन प्रहार“ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
नशा तस्कर की गोपनीय सूचना मिली
ऐसे में सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच 21 जुलाई को रायपुर पुलिस को नशा तस्करों द्वारा देहरादून में हाईप्रोफाइल ड्रग एमडीएमए को तस्करी कर लाए जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई।
30 लाख की MDMA और स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा रायपुर क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए बीते दिन की देर रात्रि में अरण्य विहार क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक खाली प्लॉट के पास से एक अभियुक्त दानिश को लगभग 30 लाख की कुल 40.75 ग्राम स्मैक व 48.55 ग्राम डक्ड ड्रग के साथ गिरफ्तार किया गया।
देहरादून में हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने का था प्लान
आरोपी के खिलाफ थाना रायपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद ड्रग्स वो सहारनपुर में एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाया था। जिसे वो देहरादून में होने वाली हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की फिराक में था।
अभियुक्त से पूछताछ में नशा तस्करी में शामिल कुछ अन्य नशा तस्करों के नाम भी सामने आए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।






