सहा नहीं जाता…मनहूस हूं…सॉरी मम्मा, आखिरी वीडियो में फूट-फूट कर रोई देहरादून की सृष्टि, फिर दी जान – Khabar Uttarakhand

“मन बहुत अजीब सा हो गया है… 6 महीने से सह रही हूं… अब और सहा नहीं जाता… मनहूस हूं… सॉरी मम्मा…” ये कुछ आखिरी शब्द है उसे बेटी के अपनी मां से जिसकी उम्मीदें अब पूरी तरह से टूट गई है। देहरादून की नवविवाहिता शिक्षिका सृष्टि की मौत ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर दिया है।हर्रावाला इलाके में ससुराल में ‘मनहूस’ कहकर अपमानित किए जाने और ससुर की बीमारी के लिए जिम्मेदार बताए जाने से प्रताड़ित होकर सृष्टि ने बुधवार, 29 जुलाई को आत्महत्या कर ली। इसी बीच उनका एक आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मृतक सृष्टि की मां ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक सृष्टि की मां ने इस मौत के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया। ऐसे में मां के आरोपों के आधार पर सचिवालय के निजी सचिव पति सौरभ खत्री, सार और ननद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते चलें कि आठ महीने पहले ही सृष्टि की शादी हुई थी। वो अपने मायके वालों को समय-समय पर ससुराल में हो रहे उत्पीड़न की जानकारी देती रहती थी।

dehradun-srishti-kandari-suicide CASE

सरकारी स्कूल में टीचर थी सृष्टि

सृष्टि सरकारी स्कूल में टीचर थी। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने सुसाइड कर लिया। हालांकि सुसाइड से पहले उन्होंने एक वीडियो भी बताया। जिसमें वो रोते हुए अपनी आपबीती बता रही हैं।

आखिरी वीडियो में कहा ये

उन्होंने फनी आखिरी वीडियो में कहा, “सॉरी मम्मी…मैं यहां से जा रही हूं…बहुत अजीब सा हो गया है। छह महीने से सह रही हूं…अब और सहा नहीं जाता। ये लोग कभी नहीं सुधर नहीं सकते। मुझे लगा अब ठीक होगा…तब ठीक होगा। लेकिन हर रोज मुझे मनहूस कहते रहते है।” सृष्टि के ये आखिरी शब्द बयां कर रहे है वो दर्द जो शायद वो किसी से कह नहीं पाई। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

देहरादून में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, सचिवालय के निजी सचिव पर हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

तीन दिन पहले ससुर की भी मौत

बताते चलें कि इस घटना के बाद पुलिस को बिना सूचना दिए सुसराल वालों द्वारा शव को अस्पताल ले जाया गया था। बता दें कि सृष्टि की मौत से तीन दिन पहले यानी 26 जुलाई को उसके ससुर का भी निधन हुआ था। ऐसे में आरोपित पति क्रिय-कर्म में बेठे है। इसलिए पुलिस अनुष्ठान होने के बाद उससे पूछताछ करेगी। इस मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.