उत्तराखंड में 28 साल की उम्र में नौ बच्चों से मची सनसनी, DM ने दिए जांच के आदेश

पौड़ी गढ़वाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कल्जीखाल ब्लॉक के गांव में एक 28 साल की महिला के नौ बच्चों की जानकारी सामने आई है। बिना चिकित्सकीय सहायता के महिला ने आठ बच्चों को जन्म दिया। अब महिला के नौवें प्रसव के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में अब नया मोड सामने आया है। प्रशासन की जांच में पूर्व में हुए दो बच्चे घर से मिसिंग बताए गए हैं।

पौड़ी गढ़वाल में 28 साल की उम्र में नौ बच्चे

दरअसल पौड़ी के कल्जीखाल में 28 साल की महिला ने 14 साल की शादी में 9 हुए। इस मामले के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ स्वास्थ्य, पोषण, जागरूकता और सरकारी योजनाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। लगातार गर्भधारण के चलते और पर्याप्त पोषण ना मिलने की वजह से महिला का शरीर बेहद कमजोर हो गया है। उसका वजन करीब 38 किलो है।

14 साल की उम्र में 21 साल के युवक से हुई शादी

मिली जानकारी के अनुसार, महिला की शादी 14 साल की उम्र में एक 21 साल के युवक के साथ हुई थी। 28 साल की उम्र तक आते-आते उसने नौ बच्चों को जन्म दे दिया। इनमें पांच बेटे और चार बेटियां हैं। महिला के आठ बच्चे बिना किसी चिकित्सकीय सहायता के घर पर ही हुए।

महज 38 किलोग्राम था वजह

इस पूरे मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को महिला के 9वें गर्भावस्था के दौरान मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 6 अक्टूबर को गांव पहुंचकर महिला की जांच की। महिला का वजन इस दौरान 38 किलोग्राम था। तो वहीं हीमोग्लोबिन स्तर केवल 7 ग्राम प्रति डेसीलीटर था। महिला को इसके बाद वेरी हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में रखा गया।

महिला के पास नहीं है कोई आधार कार्ड

15 नवंबर को इस मामले में एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। जांच में पाया गया कि महिला के पास आधार कार्ड नहीं है। जिसकी वजह से उसे जननी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। सबसे गंभीर सवाल तब खड़ा हुआ जब टीम को महिला के घर पर छह बच्चे ही मिले। जबकि महिला के नौ बच्चें है।

पौड़ी डीएम ने क्या कहा?

मेरे संज्ञान में ये मामला आया है. मैंने इसमें संयुक्त टीम गठित की है, जो जांच कर रही है कि आखिरकार ये कैसे हुआ और कहां गलती हुई है?
-स्वाति एस. भदौरिया, जिलाधिकारी

महिला को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं। लगातार गर्भधारण और प्रसव के कारण उसका शरीर बेहद कमजोर हो गया है. महिला दर्द से कराह रही है और उसकी मानसिक स्थिति भी स्थिर नहीं बताई जा रही है। यहां तक कि उसे अपने बच्चों के नाम तक ठीक से याद नहीं हैं।

डॉ. मीनाक्षी वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी घंडियाल

महिला कुपोषण से ग्रसित

स्वास्थय विभाग की माने तो महिला कुपोषण से ग्रसित होती जा रही है। उसकी मानसिक हालत भी स्थित नहीं है। महिला को अपने बच्चों के नाम तक ठीक से याद नहीं हैं। बीते मंगलवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम ने महिला की स्वास्थ्य जांच की। जांच में पाया गया कि प्रसव के बाद महिला का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी पाई गई

उसके शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी पाई गई। साथ ही शारीरिक कमजोरी के कारण वो दर्द से कराह रही है। सीएचसी घंडियाल की प्रभारी चिकित्साधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ठीक से पोषाहार ना मिलने की वजह से स्थिति बिगड़ रही है। विभाग द्वारा महिला को जरूरी दवाइयां और स्वयं के खर्चे पर पोषाहार दिया गया है।

महिला को जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही अपने स्तर से खर्च उठाकर महिला के लिए पोषाहार की व्यवस्था भी की है. स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार महिला पर नजर बनाए हुए है।

डॉ. मेघना असवाल, सीएमओ पौड़ी

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.