रामनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने फहराया तिरंगा – Khabar Uttarakhand

ख़बर शेयर करें

आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। रामनगर में भी स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर, ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी बताया कि आजादी के इन मतवालों को याद करते हुए। आज हमारे ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी द्वारा यहां शान से हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

रामनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आजादी की 79वीं वर्षगांठ के इस पावन और गौरवशाली अवसर पर, आज हमारे क्षेत्र में देशभक्ति की लहर साफ दिखाई दे रही है। आज इस ऐतिहासिक दिन पर, ब्लॉक परिसर में मुख्य अतिथि और हमारे ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।

देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा परिसर

ध्वजारोहण का प्रसंग गरिमा और उत्साह के साथ जैसे ही तिरंगा आसमान में शान से ऊपर उठा, वहां मौजूद हर शख्स के दिल में देश के प्रति सम्मान और गर्व भर गया। राष्ट्रगान की गूंज के साथ सभी ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश के वीर शहीदों को याद किया। ब्लॉक कार्यालय पर देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने फहराया तिरंगा

ब्लॉक प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि हमें देश और समाज की तरक्की के लिए मिलकर काम करना होगा। देश की आजादी के लिए जान देने वाले वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी गईं।