देहरादून में निवेशकों की बैठक, बाजार के रुझान और निवेश पर हुई चर्चा

बाजार की मौजूदा परिस्थितियों और निवेश के बदलते परिदृश्य को लेकर देहरादून में निवेशक बैठक का आयोजन किया गया। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स ने ICICI AMC के सहयोग से 11 सितंबर 2026 को देहरादून स्थित होटल रमाडा में इस निवेशक बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम में ‘मार्केट मंत्र’ विषय पर विशेषज्ञों ने निवेशकों के साथ बाजार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।

देहरादून में निवेशकों की बैठक

बैठक में आनंद राठी के एसोसिएट डायरेक्टर-इक्विटी सेल्स एवं प्रोडक्ट सिद्धार्थ सेनानी, ICICI AMC के रीजनल हेड गौरव मिश्रा और आनंद राठी के रीजनल डायरेक्टर-उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड संजय मित्तल ने मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने मौजूदा बाजार परिस्थितियों, वित्तीय बाजारों को प्रभावित करने वाले प्रमुख रुझानों और बदलते आर्थिक परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए।

बाजार के बदलते रुझानों पर विशेषज्ञों ने रखी राय

कार्यक्रम में 200 से अधिक ग्राहकों और निवेशकों ने भाग लिया। इस दौरान निवेशकों को बाजार में चल रही गतिविधियों को समझने और वित्तीय बाजारों को प्रभावित करने वाले कारकों पर विशेषज्ञों से चर्चा करने का अवसर मिला। बैठक के दौरान वक्ताओं ने मौजूदा बाजार के रुझानों और निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। निवेशकों को वित्तीय बाजारों में होने वाले बदलावों को समझने के साथ ही बदलती परिस्थितियों के बीच निवेश संबंधी रणनीतियों को लेकर भी जानकारी दी गई।

आनंद राठी और ICICI AMC ने आयोजित की बैठक

आनंद राठी समूह भारत के प्रमुख वित्तीय सेवा संगठनों में शामिल है। समूह की ओर से वेल्थ मैनेजमेंट, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, इक्विटी एवं कमोडिटी ब्रोकिंग और इंश्योरेंस ब्रोकिंग समेत विभिन्न वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। वहीं ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (ICICI AMC) निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड और पोर्टफोलियो प्रबंधन से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.