MLA Umesh Kumar ने विधायकी से दिया इस्तीफा, विधानसभा सेशन के दूसरे दिन बड़ा फैसला

MLA Umesh Kumar Resign: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के आखिरी दिन विधायक उमेश कुमार ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी को उमेश कुमार ने इस्तीफा सौंपा है। इस बात की पुष्टी खुद ऋतु खंडूरी ने की है। नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रभारी सचिव को भेजा है।

MLA Umesh Kumar ने विधायकी से दिया इस्तीफा

दरअसल इस्तीफे से पहले उन्होंने विधानसभा सत्र के पहले दिन बयान जारी कर कहा था कि मेरा मन खिन्न हो चुका है। वो दुखी और व्यथित है। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हीं के विधायक उनके साथ खड़े होकर नहीं लड़ पा रहे हैं। विपक्ष ने भी उनका साथ नहीं दिया। उमेश कुमार ने कहा कि हरिद्वार में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। उनके इस मुद्दे के साथ कोई खड़ा नहीं था। इसलिए वो विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहते है।

ये भी पढ़ें:- निर्दलीय विधायक उमेश कुमार देंगे विधायकी से इस्तीफा, गैरसैंण से की घोषणा

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ सत्र

मालूम हो कि उत्तराखंड विधानसभा में मौजूदा सरकार का अंतिम सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया है। अब सीधे चुनावी मैदान में सत्ता पक्ष और विपक्ष की मुलाकात होगी। अगली बार विधानसभा बैठेगी तो शायद बहुत से चेहरे बदले हुए नजर आएंगे। बता दें कि ये अंतिम सत्र सबसे छोटा सत्र रहा। ये डेढ़ दिन में महज आठ घंटे की कार्यवाही में ही समेट लिया गया।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.