हल्द्वानी पहुंचे राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिसको लेकर राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत हंडोरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मामले के जांच अधिकारी सीओ अमित सैनी से मुलाकात कर पूरे राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।

राज्यसभा सांसद ने की हल्द्वानी सीओ से मुलाकात

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीओ हल्द्वानी को ज्ञापन सौंपते हुए राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शुद्धिकरण के मामले को भी प्रमुखता से उठाया। राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस को दी आंदोलन की चेतावनी

हंडोरे ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से दोनों मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के सभी SC सांसद जल्द ही इस मामले पर राष्ट्रपति से भी मिलेंगे।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.