उत्तराखंड में बीते कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। पर्वतीय इलाकों में तो बारिश से बुरा हाल है। लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। तो वहीं मैदानी इलाकों में नदियां उफान पर है। जिसके चलते लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। इसी बीच बारिश के अलर्ट को देखते हुए अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
3 September को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
दरअसल मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 3 सितंबर को प्रदेशभर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई गई है। तो वहीं अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी चमकने के आसार है। इसी को लेकर मौसम विभाग ने 3 सिंतबर को लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
अल्मोड़ा जिले में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
तो वहीं अल्मोड़ा में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में भूस्खलन, बाढ़, जल भराव, सड़क बंद जैसी अप्रिय घटना को देखते हुए अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने सभी शासकीय, अशासकीय, निजी स्कूलों, कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्र और शोबन सिंह जीना विवि समेत आटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में अवकाश का ऐलान किया है।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








