
चमोली टनल हादसे में अभी भी दो लोग लापता चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तमक नाले में लापता हुए BRO के हवलदार पंकज के परिजनों से फोन पर बातचीत की। साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार कठिन घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है।
CM धामी ने दिए हरसंभव प्रयास के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवलदार पंकज के परिजनों से फोन पर वार्ता कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है। सीएम ने कहा नीती घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए BRO के हवलदार पंकज की तलाश के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
तमक नाले में लापता लोगों की तलाश जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चमोली जिले की नीती घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए BRO के हवलदार पंकज की तलाश के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उनके परिवार को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ परिवार के साथ खड़ी है।
ये भी पढ़ें: चमोली टनल हादसा: लापता श्रमिकों में से एक का शव बरामद, मृतकों की संख्या 8
परिजनों ने सोशल मीडिया पर सरकार से मांगी थी मदद
हवलदार पंकज की तलाश को लेकर उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों की इस गुहार का स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हवलदार पंकज की तलाश के लिए जारी खोज एवं बचाव अभियान पर लगातार नजर रखी जाए और अभियान में हरसंभव तेजी लाई जाए।








