जंतर-मंतर पर छात्रों को सपोर्ट करना BJP नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता – Khabar Uttarakhand

ख़बर शेयर करें

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर में भाजपा नेता को रील बनाना भारी पड़ गया। BJP ने एक्शन लेते हुए अब मणिका राणा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा हाईकमान के इस एक्शन पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने दो टूक कहा कि मेरे लिए सत्य और राष्ट्रहित सर्वोपरी है। खुशी है कि हमारी मांग पूरी हुई।

BJP नेता मणिका राणा ने CJP प्रोटेस्ट को का किया सपोर्ट, पार्टी ने बाहर निकाला

दरअसल दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन पर उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में मंडल की भाजयुमो अध्यक्ष मणिका राणा को जाना भारी पड़ गया। पार्टी ने अब उन्हें पद से निकाल दिया है। बताते चलें कि मणिका विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ी हैं।

उनकी जगह नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त

दरअसल आंदोलन के समय मणिका राणा का छात्र संसद में वक्यव्य था। उसी दौरान वो आंदोलन स्थल पर भी पहुंची थी। वहां उन्होंने रील बनाई। जिसकी पुष्टि के बाद युवा मोर्चा नई टिरही ने उन्हें उनके पद से हटा दिया। अब शुभम नेगी को उनके स्थान पर नई टिहरी का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके अलावा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों सम्मिलित होने व कई दिनों से गठनात्मक गतिविधियों में उदासीनता बरतने की वजह से उन्हें पद से हटाया।

पार्टी से निकाले जाने पर मणिका राणा प्रतिक्रिया

पार्टी से निकाले जाने पर मणिका राणा ने कहा, “मेरी प्रथम निष्ठा केवल सत्य के प्रति है, कोई भी संगठन उसके बाद ही कहीं आता है। मेरा जीवन राष्ट्र हित के लिए समर्पित है। इसके लिए यदि मुझे अकेले भी खड़ा रहना पड़े तो मैं तैयार हूं।
मुझे खुशी है कि मैं देश भर के विद्यार्थियों के साथ खड़ी रही और अपनी जान गँवाने वाले बच्चों के परिवारों की आवाज़ बन सकी।

हमारी मुख्य मांगें पूर्ण हुई और यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। हम सरकार की सराहना करते हैं कि उन्होंने देर से ही सही पर सही निर्णय लिया। किसी का कोई भी व्यवहार मुझे मेरे कर्तव्य पथ से डिगा नहीं सकता, और सत्य के पक्ष में मेरी आवाज़ हमेशा ऐसे ही बुलंद रहेगी।”