THDC टनल हादसा: लापता श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या 10 – Khabar Uttarakhand

THDC टनल हादसा: लापता श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या 10 – Khabar Uttarakhand

चमोली में THDC की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त की शाम पानी का रिसाव और भूस्खलन होने से हुए हादसे के बाद चलाया जा रहा खोज एवं बचाव अभियान मंगलवार को पूरा हो गया है। रेस्क्यू टीमों ने टनल में लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद कर लिए हैं।

13 अगस्त को निर्माणाधीन टनल में फंस गए थे 22 कर्मचारी

घटना के समय टनल में एचसीसी कंपनी द्वारा कार्य किया जा रहा था। पानी के रिसाव और भूस्खलन के कारण प्रारंभिक रूप से लगभग 22 कर्मचारियों टनल में फंस गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।

THDC टनल हादसे में 10 श्रमिकों की मौत

रेस्क्यू टीम ने टनल में फंसे 12 श्रमिकों को सकुशल बहार निकाला। जबकि 10 मजदूरों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। अभियान के पहले दिन 19 श्रमिकों को बाहर निकाला गया, जिनमें 12 घायल श्रमिक और 7 मृत श्रमिक शामिल थे। इसके बाद 17 अगस्त को एक और रेस्क्यू अभियान के अंतिम दिन 18 अगस्त को दो श्रमिकों को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें: चमोली THDC टनल हादसा: लापरवाही से गई 8 लोगों की जान!, THDC की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

रेस्क्यू किए गए 12 श्रमिकों का विवरण

सुनील दीवान पुत्र संतोश दीवान, निवासी छत्तीसगढ़।

हारबिल गुड़िया पुत्र रेजन गुड़िया, निवासी तपरा।

कमड़ा, निवासी झारखंड।

निस्तर भिंगरा पुत्र राफेल भिंगरा, निवासी झारखंड।

विनोद रावना पुत्र तुनिया रावना, निवासी झारखंड।

दीना बेगरा पुत्र केला बेगरा, निवासी झारखंड।

खेला राम बिसरा पुत्र मोनसा बिसरा, निवासी झारखंड।

सुबेग सिंह पुत्र वीरा सिंह, निवासी पंजाब।

तिलकराज पुत्र बुद्धीराम, निवासी हिमाचल प्रदेश।

पेन सिंह पुत्र पीला सिंह, निवासी छत्तीसगढ़।

रोहित पाण्डे पुत्र अवधेश पाण्डे, निवासी बिहार।

गोविन्दो मंडाल पुत्र परीक्षित मंडाल, निवासी पश्चिम बंगाल।

मृतक श्रमिकों का विवरण

प्रदीप पंवार पुत्र अवतार सिंह, निवासी टिहरी गढ़वाल।

जितेन्द्र कुमार पुत्र राम चन्द्रा, निवासी उत्तर प्रदेश।

मुकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी चमोली।

दुर्लभ शर्मा पुत्र भवानी राम शर्मा, निवासी उत्तर प्रदेश।

विजय हंसदा पुत्र राम चन्द्रा, निवासी उत्तर प्रदेश।

लोकेश्वर पुत्र सोन सिंह पोयम, निवासी छत्तीसगढ़।

भुनेश्वर पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी छत्तीसगढ़।

देवनाथ पुत्र धनसुराम बघेल, निवासी छत्तीसगढ़।(17/8/2026)

लुकास टोपनो पुत्र बा़ससा टोपनो, निवासी झारखंड।(18/8/2026)

चेतन पोयाम पुत्र सोनधार पोयाम, निवासी छत्तीसगढ़।(18/08/2026)

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.