कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, दो नबरों से आए धमकी भरे वीडियो – Khabar Uttarakhand

इस वक्त की बड़ी खबर हरिद्वार से सामने आ रही है। यहां कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है। दो अलग अलग नम्बरों से वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है ।

मंगलौर विधायक काज़ी मोहम्मद निजामुद्दीन को जान से मारने की धमकी

दरअसल ये धमकी और किसी को नहीं बल्कि विधासनभा क्षेत्र मंगलौर से कांग्रेस विधायक काज़ी मोहम्मद निजामुद्दीन को मिली है। व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक सामग्री के साथ नकाबपोश व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है।

कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, दो नबरों से आए धमकी भरे वीडियो – Khabar Uttarakhand

दो नबरों से आए धमकी भरे वीडियो

दो अलग अलग नम्बरों से वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी दी गयी है । जिसके बाद विधायक ने एसएसपी हरिद्वार को पूरे मामले की जानकारी दी। मंगलौर पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। वहीं पूरे मामले को लेकर सियासी गलियारों में हड़कंप मच गयाहै। फिलहाल अभी तक मंगलौर विधायक का इसपर कोई आधिकारिक बयान सामने नही आया है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि विधायक की तहरीर पर अज्ञात आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन मोबाइल नंबर से धमकी दी गई और मैसेज भेजे गये हैं। उन मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपित की धरपकड़ की जायेगी।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.