आज अंकिता हत्याकांड को चार साल, प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, CBI कार्यालय का घेराव, सड़क पर उतरेंगे लोग

आज यानी 18 सितंबर कोउत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को पूरे चार साल हो जाएंगे। चार साल बाद भी न्याय के लिए मामला गूंज रहा है। इस सालों में केस में कई पड़ाव देखने को मिले। इस केस में कथित VIP एंगल से जुड़े नए दावों को लेकर आंदोलन और राजनीतिक सवाल अभी भी उठ रहे हैं।

इसी बीच अब आज न्याय की इस लड़ाई को जारी रखने के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। वनंतरा रिजॉर्ड से लेकर देहरादून की सड़कों तक प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस धरना देगी, जबकि सामाजिक संगठन CBI कार्यालय का घेराव करेगी। साथ ही गांधी पार्क से घंटाघर तक ह्यूमन चेन बनाएंगे।

आज अंकिता हत्याकांड को चार साल 4 साल

दरअसल आज अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि है। इस केस में कई पड़ाव देखने को मिले। जहां 19 साल की लड़की अंकिता पहले गायब हो जाती है। जिसके छह दिन उनकी लाश चीला नहर से मिलती है। इसमें तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उम्रकैद की सजा भी होती है। साल 2026 में इन तीनों को जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दी जाती है। लेकिन इसके बाद भी पूरा मामला थमा नहीं। लोग कथित VIP एंगल की वजह से अंकिता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

चौथी बरसी पर कई कार्यक्रम आज

वनंतरा रिजॉर्ट में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में कांग्रेस धरना-प्रदर्शन करेगी। साथ ही श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी होगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। पार्टी यहां से अंकिता हत्याकांड की CBI जांच, न्याय प्रक्रिया और सरकार की भूमिका को लेकर सवाल उठाएगी।

CBI कार्यालय का घेराव

तो वहीं देहरादून के विभिन्न जन एवं सामाजिक संगठनों की तरफ से CBI कार्यालय का घेराव होगा। इसमें CBI द्वारा अब तक जांच शुरू न किए जाने वाले मुद्दे को उठाया जाएगा।

गांधी पार्क में श्रद्धांजलि, फिर ह्यूमन चेन

सुबह 11 बजे देहरादून के गांधी पार्क में विभिन्न जन एवं सामाजिक संगठनों की तरफ से अंकिता को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिसके बाद गांधी पार्क से घंटाघर तक ह्यूमन चेन बनाई जाेगी।

सभी जिलों में कांग्रेस के कार्यक्रम

तो वहीं कांग्रेस सभी जिला संगठनों को1 8 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस, धरना प्रदर्शन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे।

परेड ग्राउंड में भी श्रद्धांजलि सभा

देहरादून के परेड ग्राउंड में महिला एवं सामाजिक संगठनों वाले भी अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेंगे। इसमें अंकिता को न्याय की मांग उठाई जाएगी।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.