ग्राफिक एरा में इनक्यूबेशन प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण शुरू

ग्राफिक एरा में इनक्यूबेशन लीडर्स व शिक्षकों को स्टार्टअप्स के निर्माण, विस्तार और नवाचार आधारित इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की आधुनिक तकनीक के लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज से इनक्यूबेटर मैनेजर ट्रेनिंग दी जाएगी। पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड (पीटीसीयूएल) के कंपनी सचिव डॉ अरुण सभरवाल ने समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उद्यमी बनने के लिए केवल बड़ा सपना देखना पर्याप्त नहीं, बल्कि उपलब्ध संसाधनों का सही प्रबंधन, धैर्य और व्यावहारिक सोच भी आवश्यक है। स्टार्टअप का उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि समाज और देश की वास्तविक समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर व टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि  इन्क्यूबेशन मैनेजर स्टार्टअप्स और नवाचार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बनकर युवाओं को बिजनेस प्लान, निवेश, उद्योग से जुड़ाव और बाज़ार तक पहुंच बनाने में मार्गदर्शन देंगे। सही दिशा और आवश्यक संसाधनों से उत्तराखंड का नवाचार एवं उद्यमिता इकोसिस्टम सशक्त होगा।

इस दो दिवसीय आईएमटी में आठ तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रतिभागियों को इनक्यूबेशन की मूल अवधारणाओं, बिज़नेस मॉडल, निवेश एवं आय के स्रोत जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टीबीआई और स्टार्टअप उत्तराखंड ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रो वीसी डॉ संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, टीबीआई की सीईओ सरिश्मा डांगी, डॉ दिव्या राजपूत, डॉ, शिवाजी धवाड, खुशबू वर्मा और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.