अब पहाड़ की फिल्में बॉलीवुड को टक्कर देने जा रही है। चीनी फिल्मों में अभिनय करने वाले देव रतूड़ी अब उत्तराखंड में भी शानदार आगाज कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में केमसोर स्टू़डियोज नाम से अपने फिल्म प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है। 25 नवंबर को इस फिल्म स्टूडियो का देहरादून में उद्घाटन किया गया।
चीनी फिल्मों के एक्टर ने देहरादून में खोला स्टूडियो
बता दें कि देहरादून में शुरू हुआ केमसोर स्टूडियोज की पहली फिल्म द उत्तराखंड स्टोरी पर काम भी शुरू हो गया है। अनुज जोशी द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म 1994 में हुए रामपुर तिराहा कांड और उसके बाद के उत्तराखंड के 32 सालों की कहानी को बताती है।
उत्तराखंडी भाषाओं में बनाई जाएंगी फिल्में
बता दें कि केमसोर स्टूडियो फिल्म निर्माण के अलावा उत्तराखंड के एक्टरों को प्रशिक्षण भी देगा। यहां उत्तराखंडी भाषाओं में भी फिल्में बनाई जाए। साथ ही म्यूजिक और वेब सीरीज के निर्माण की भी योजना है।
देव रतूड़ी ने अपने गाव केमसोर पर रखा स्टूडियो का नाम
देव रतूड़ी ने अपने फिल्म स्टूडियो का नाम केमसोर रखा है। केमसोर उनके गांव केमरिया सौड़ को मिलाकर बना है। अपने गांव से ही देव रतूड़ी ने उत्तराखंड के लिए काम करने की शुरुआत की।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.









