Uttarakhand SIR 2026: बड़ा एक्शन!, दावे-आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी करेंगे 9 अधिकारी – Khabar Uttarakhand

Uttarakhand SIR 2026: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बीच उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा प्रशासनिक सेवा के 9 आईएएस व पीसीएस अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

दावे-आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी करेंगे 9 अधिकारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड द्वारा जारी आदेश के अनुसार हरिद्वार जनपद में डॉ. संदीप तिवारी, ललित नारायण मिश्र, नन्द कुमार और गोपाल राम बिनवाल को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है। नैनीताल जिले में संजय कुमार और विनीत तोमर साथ ही ऊधम सिंह नगर में प्रकाश चन्द्र दुम्का, जय किशन और दिवेश शाशनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नोटिस से लेकर सुनवाई तक रखेंगे निगरानी

पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया, जिसमें नोटिस वितरण, तामीली और सुनवाई की निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी।

सप्ताह में दो बार मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजनी होगी रिपोर्ट

इन अधिकारियों को अपने दैनिक निरीक्षण की आख्या संबंधित मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को सप्ताह में दो बार प्रस्तुत करनी होगी। इसके लिए Manual on Electoral Roll-2023 के अध्याय-11 में निर्धारित पुनरीक्षण प्रक्रिया एवं रिपोर्टिंग प्रारूप का अनुपालन किया जाएगा।

आदेश के अनुसार निर्धारित पुनरीक्षण अवधि तक नामित अधिकारी आयोग के नियंत्रण, पर्यवेक्षण और अनुशासन के अधीन रहेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.