उत्तराखंड आएंगे विराट-अनुष्का, CM धामी ने दिया न्योता

उत्तराखंड अब चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं रह गया है। राज्य सरकार इसका दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। गर्मियों के साथ सर्दियों में भी प्रदेश में पर्यटकों को लाने के लिए विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है। इसको लेकर योजनाएं बनाई जा रही है। इसी बीच स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को सीएम धामी की तरफ से उत्तराखंड आने का न्योता दिया गया है।

उत्तराखंड आएंगे विराट-अनुष्का, CM धामी ने दिया न्योता

दरअसल मुख्यमंत्री ने दोनों विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शीतकालीन चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित किया है। अगर उनके जैसे लोकप्रिय चेहरे सर्दियों में उत्तराखंड आते हैं तो राज्य में शीतकालीन चारधाम और यहां दूसरी घूमने की जगहों पर पहचान मिलेगी। खासकर युवाओं पर इसका असर देखने को मिलेगा। सरकार की कोशिश है कि सर्दियों में भी लोग उत्तराखंड घूमने आए। जिससे स्थानीय लोगों को पर्यटन का फायदा ज्यादा महीनों तक हो।

सर्दियों में बर्फ और एडवेंचर का भी मजा

सर्दियों के पर्यटन को सरकार केवल चारधाम यात्रा से नहीं बल्कि बर्फबारी के दौरान स्कीइंग, स्नो ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, कैंपिंग, जंगल सफारी, गांवों में होमस्टे और पहाड़ों की सैर आदि आकर्षित विकल्पों से भी जोड़ सकती है।

औली में बर्फ के बीच स्कीइंग, चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला में बर्फीली पहाड़ियों के बीच ट्रेकिंग, पिथौरागढ़ का मुनस्यारी और खलिया टॉप, उत्तरकाशी का दयारा बुग्याल, चकराता और चौकोरी आदि इलाकों में ये चीजें पर्यटक के लिए आकर्षण का केंद बन सकती है।

आखिरी बार 2023 में आए थे

बता दें कि आखिरी बार विराट-अनुष्का 2023 में ऋषिकेश आए थे। जहां दोनों ने स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम गए और पूजा-अर्चना की। तो वहीं साल 2022 में बेटी वामिका के साथ वो कैंची धाम भी आए।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.