किच्छा विधायक बेहड़ को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार, सियासी बवाल के बाद पुलिस का एक्शन

ऊधम सिंह नगर के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना स्ट्रांग रूम के दौरान हुई घटना में कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ को थप्पड़ मारने वाले मुख्य आरोपी धीरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

किच्छा विधायक बेहड़ पर उठाया था हाथ

22 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे नई मंडी (नवीन मंडी, बरेली रोड) स्थित स्ट्रांग रूम में जमकर बवाल देखने को मिला था। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और उनके समर्थक स्ट्रांग रूम के बाहर पर्दे लगाने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक राजेश शुक्ला और उनके समर्थक भी वहां पहुंचे।

30 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

दोनों पक्षों में कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान राजेश शुक्ला के पूर्व निजी सहायक माने जाने वाले धीरज ने विधायक बेहड़ को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए धीरज कुमार (40) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में अब तक करीब 30 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.