सतपाल महाराज का 75वां जन्मदिन, भैय्याजी जोशी ने मुलाकात कर दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरकार्यवाह सुरेश “भैय्याजी” जोशी ने आज उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके निजी आवास पर मुलकर कर उन्हें उनके 75वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व सरकार्यवाह सुरेश “भैय्याजी” जोशी ने बुधवार को उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से उनके निजी निवास पर पहुंच कर मुलाकात की और उन्हें उनके 75वें जन्मदिवस पर बधाई दी।

भैय्याजी ने इस अवसर पर महाराज के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा भी हुई। भैय्याजी जोशी ने महाराज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.