देहरादून में कांग्रेस का सचिवालय कूच, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, पुलिस ने रोका

आज यानी शुक्रवार 25 सितंबर को देहरादून में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने सचिवालय कूच किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सभी ने सचिवालय की ओर बढ़े। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

देहरादून में कांग्रेस का सचिवालय कूच

दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सचिवालय की ओर कूच किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को सचिवालय से पहले ही भारी पुलिस बल ने रोक दिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, पुलिस ने रोका

कांग्रेस का मतदाता सूची में अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन है। बता दें कि SIR में गड़बड़ी के आरोपों के बाद कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। पार्टी की ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग है। इसी को लेकर नेता सड़कों पर उतरे हैं। हाथ में पोस्टर लिए नेता घेराव करने निकले हैं।

ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका

प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस तैनात है। पुलिस ने नेताओं को बैरिकेडिंग लगा कर रोका है। तो वहीं प्रदर्शनकारी नेता भी बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.