BJP कोर कमेटी की बैठक आज, 2027 की रणनीति पर मंथन

देहरादून में आज बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक होने जा रही है। बैठक दोपहर तीन बजे से बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शुरू होगी। इसी बैठक के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंच गए है। बता दें कि नई प्रभारी टीम की नियुक्ति के बाद ये कोर कमेटी की पहली बैठक होगी।

BJP कोर कमेटी की बैठक आज

इस बैठक में बैठक में सीएम धामी , प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित सभी कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में नवनियुक्त संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा भी शामिल होंगे। बैठक में राज्यसभा चुनाव से लेकर साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

राज्यसभा की सीट और 2027 की रणनीति पर मंथन

मालूम हो कि उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट खाली होने जा रही है ।ऐसे में पार्टी रिक्त होने वाली राज्यसभा सीट के लिए संभावित नामों पर मंथन कर पैनल तैयार करेगी। पैनल तैयार कर केंद्रीय पार्लियामेंट बोर्ड को भेजा जाएगा। इस राज्यसभा सीट के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होना है। इसके अलावा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर भी चर्चा हो सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताई मिटिंग की वजह

उत्तराखंड भाजपा कोर कमेटी की आज अहम कोर कमेटी बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जा रही है। बैठक में मुख्य एजेंडा राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम पर मंथन करना है। साथ ही आगामी 2027 चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की जा रही हैं। भाजपा कोर ग्रुप की इस बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश भाजपा के नए संगठन महामंत्री फनिंद्रनाथ शर्मा, मुख्यमंत्री धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भाजपा के तमाम मंत्री, विधायक व कई कार्यकर्ता शामिल हैं। प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव घोषित हो चुका है और पार्टी की पद्धति के अनुसार कोर कमेटी के सभी सदस्यों से रायशुमारी कर नामों का पैनल केंद्र को भेजा जाएगा, उसी संदर्भ में ये बैठक होनी है।

महेन्द्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.