देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी के सिर पर गोली मार मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी और पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गया।
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली
घटना सोमवार की है। पुलिस के अनुसार आरोपी धीरज पंवार ने सुबह पुलिस को फोन कर खुद घटना की जानकारी दी। पुलिस को फोन कर आरोपी ने अपना फोन स्विच ऑफ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम आनन-फानन में सुभाष नगर स्थित धीरज के घर पहुंची। जहां कमरे में काजल (26) का खून से लथपथ शव पड़ा था।
दंपति का चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार दंपति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। दंपति के मकान के पास ही मृतका का भाई अभिषेक पुत्र बृजपाल मूल निवासी मुजफ्फरनगर भी रहता था। मृतका के भाई ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि कई दिनों से उसकी बहन और जीजा का विवाद चल रहा था।
आरोपी की तलाश जारी
मृतक के भाई अभिषेक की शिकायत पर क्लेमेंट टाउन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक के पति धीरज पंवार की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








