नंदा देवी महोत्सव में बड़ा हादसा: मेले में अचानक टूटा झूला, दो लोग गंभीर घायल

अल्मोड़ा के ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मेले में लगा एक झूला अचानक टूट गया। हादसे में झूले पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नंदा देवी महोत्सव में झूला टूटने से दो लोग गंभीर घायल

अल्मोड़ा के नंदा देवी महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और मनोरंजन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मेले में लगा एक ऊंचा झूला अचानक टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूले का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उस पर सवार दो लोग अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घायलों का चल रहा उपचार

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि एक महिला को सामान्य चोट है जबकि दूसरे व्यक्ति को चोट के साथ पैर में फैक्चर भी है, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर उठने लगे सवाल

घटना के बाद मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि झूलों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की पर्याप्त जांच नहीं की गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल संबंधित झूले का संचालन बंद कर दिया गया है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.