UPL 2026 का फाइनल मुकाबला आज!, मसूरी क्वींस और देहरादून वॉरियर्स में होगी खिताबी जंग

UPL 2026 Final: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL 2026) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। मालूम हो कि लीग स्टेज से सभी मुकाबले पूरे हो गए हैं। जहां मसूरी क्वींस ने अपने तीनों मैच जीतकर टेबल टॉप पर है।

तो वहीं देहरादून की टीम ने भी तीन में से दो मुकाबले जीते है। जिसके चलते देहरादून वॉरियर्स ने फाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में आज महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला है। ये खिताबी मुकाबला मसूरी क्वींस और देहरादून वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा।

आज उत्तराखंड प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला UPL 2026 Final

दरअसल बुधवार को अपने आखिरी लीग मैच में दोनों टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। जिसके चलते दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। आज शाम देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों का खिताबी मुकाबला होगा।

मसूरी क्वींस और देहरादून वॉरियर्स में होगी खिताबी जंग Mussoorie Queens vs Dehradun Warriors Final Match

पहले मुकाबले में बुधवार को देहरादून वॉरियर्स ने बागेश्वर एरियल को चार विकेट से मात दी। ऐसे में टॉस जीतकर देहरादून ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बागेश्वर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 98 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून की टीम ने 6 विकेट खोकर 18.1 ओवर में ही 99 रन बनाकर जीत हासिल की। इस दौरान नीलम भारद्वाज ने 39 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मसूरी क्वींस ने पिथौरागढ़ को 23 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.