बद्रीनाथ धाम में अब DJ Concert मामला तूल पकड़ने लगा है। चमोली के डीएम गौरव कुमार ने इसे लेकर गढ़वाल राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर को पत्र भेजकर कार्यक्रम के संबंध में जानकारी मांगी है।
DM ने कमांडिंग ऑफिसर से मांगी कार्यक्रम की जानकारी
डीएम गौरव कुमार ने गढ़वाल राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर को पत्र भेजकर कार्यक्रम के संबंध में जानकारी मांगी है। पत्र में कहा गया है कि बदरीनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी और उद्घोषणा के लिए साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया गया।
धाम की गरिमा पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव: DM
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि बद्रीनाथ धाम धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां होने वाले आयोजनों में तेज ध्वनि वाले साउंड सिस्टम के प्रयोग से धार्मिक आयोजनों और धाम की गरिमा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
भविष्य में न हो इस तरह के कार्यक्रमों की पुनरावृत्ति: DM
डीएम ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त किए जाने और साउंड सिस्टम के इस्तेमाल के कारणों की जानकारी मांगी है। साथ ही भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों की पुनरावृत्ति बदरीनाथ धाम में न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








