2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। रुड़की के पूर्व मेयर यशपाल राणा आज कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। यशपाल राणा सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए। उनका कहना है कि हाईकमान के निर्देश पर वह एक बार फिर कांग्रेस में घर वापसी कर रहे हैं।
रुड़की के पूर्व मेयर यशपाल राणा की होगी घर वापसी
दरअसल, निकाय चुनाव के दौरान यशपाल राणा ने कांग्रेस से बगावत की थी। उनकी पत्नी श्रेष्ठा राणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरकर मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें चुनाव में जीत हासिल नहीं हो पाई थी इसके बाद अब 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यशपाल राणा की कांग्रेस में वापसी को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन करेंगे यशपाल राणा
यशपाल राणा के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के देहरादून रवाना होने से कांग्रेस में उनके प्रभाव को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट कर साथ लेकर चलने की होगी। ऐसे में उनकी घर वापसी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति को कितना प्रभावित करती है, यह देखने वाली बात होगी।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








