विजिलेंस का बड़ा एक्शन, भूमि नापने के एवज में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

नैनीताल जिले में विजिलेंस ने बड़ा एक्शन लिया है। धारी तहसील में भूमि नापने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेस की टीम ने पटवारी निर्मल बोरा को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

नैनीताल में विजिलेंस का बड़ा एक्शन

जानकारी के मुताबिक, गांव मौड़ा, तहसील धारी निवासी शिकायतकर्ता अपनी भूमि की नाप कराने के लिए पटवारी निर्मल बोरा से संपर्क किया था। आरोप है कि भूमि नाप के एवज में पटवारी द्वारा शिकायतकर्ता से पैसों की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके बाद उसने सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।

भूमि नापने के एवज में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल-हल्द्वानी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। 26 सितंबर को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने तहसील धारी में कार्रवाई करते हुए पटवारी निर्मल बोरा को शिकायतकर्ता से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.