हल्द्वानी में कावड़ यात्रा में कौमी एकता

IMG_5175

एंकर- हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र से हरिद्वार कावड़ लेने जा रहे कांवड़ियों का भव्य स्वागत कर रवाना किया गया। इस दौरान कांवड़ियों के स्वागत में कौमी एकता की मिसाल भी देखने को मिली, हरिद्वार में कावड़ लेने जा रहे कावड़ियों के स्वागत में मुस्लिम समुदाय के लोग भी नजर आए जहां उन्होंने कावड़ियों को मिठाई खिलाकर उन्हें रवाना किया इस दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा कावड़ियों का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत करते हुए कावड़ लेने जा रहे लोगों केई विदाई की गई बम बम भोले के जयकारों के साथ राजपुरा क्षेत्र से सैकड़ो कावड़िए हरिद्वार के लिए रवाना हुए जहाँ से वो अब हरिद्वार से पैदल कावड़ लेकर एक सप्ताह बाद हल्द्वानी आएंगे।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.