अभियंता से मारपीट पर भड़का डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पेयजल आपूर्ति ठप करने की चेतावनी – Khabar Uttarakhand

उत्तराखंड जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता रोबिन सैनी के साथ कथित मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने कड़ा विरोध जताया है। संघ ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार करते हुए पेयजल आपूर्ति बाधित करने की चेतावनी दी है।

मारपीट पर भड़का डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की ओर से प्रशासन को ज्ञापन भी भेजा गया। जिसमें बताया गया कि 29 जुलाई 2026 की रात एमडीडीए डालनवाला परिसर में एक व्यक्ति हाईटेंशन टैंक पर चढ़ गया था। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोप है कि इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद रोबिन त्यागी उर्फ मॉन्टी त्यागी और अन्य लोगों ने परिसर में पहुंचकर वहां रहने वाले चार परिवारों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

अभियंता से मारपीट पर भड़का डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पेयजल आपूर्ति ठप करने की चेतावनी – Khabar Uttarakhand

एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

इस संबंध में 30 जुलाई को रायपुर थाने में एफआईआर दर्ज भी कराई। लेकिन संघ का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद भी अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे परिसर में रहने वाले परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है।

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पेयजल आपूर्ति ठप करने की चेतावनी

संघ ने कहा कि सरकारी कर्मचारी के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी घटनाएं बेहद गंभीर हैं। यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो प्रदेशभर के इंजीनियर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तत्काल कार्रवाई की मांग

संघ ने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने और एमडीडीए परिसर में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.