SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग से विरोध, खामियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन – Khabar Uttarakhand

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया चल रही है। इसी को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग के सामने गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। उन्होंने राज्य में चल रही SIR की प्रक्रिया की खामियों के सम्बन्ध में चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया।

प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत के नेतृत्व मे मुख्य निर्वाचन अधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने राज्य में चल रही SIR की प्रक्रिया की खामियों के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया।

SIR में खामियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ वीवीआरसी पुरूषोत्तम को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसआईआर के प्रथम चरण की त्रुटियों और द्वितीय चरण की प्रक्रिया के अंतर्गत दावों और आपत्तियों की सुनवाई के लिए अपनाई जा रही अव्यावहारिक और पक्षपातपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में कांग्रेस पार्टी की आपत्ति दर्ज कराई।

अनेक गंभीर त्रुटियां और अनियमितताएं गिनवाई

उन्होंने कहा कि राज्य में एसआईआर की प्रथम चरण की प्रक्रिया के दौरान अनेक गंभीर त्रुटियां और अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रथम चरण में सामने आई इन कमियों और त्रुटियों का समुचित परीक्षण व निराकरण किए बिना द्वितीय चरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाना न केवल मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करेगा। बल्कि संपूर्ण पुनरीक्षण प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लगाएगा।

कांग्रेस पार्टी राज्य में एसआईआर के द्वितीय चरण की प्रक्रिया के अंतर्गत दावों और आपत्तियों की सुनवाई के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा अपनाई जा रही व्यवस्था के कई बिन्दुओं पर भी गंभीर आपत्ति दर्ज करती है।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.