2027 चुनाव में कौन मारेगा बाजी? Vote vibe survey में हुआ बड़ा खुलासा – Khabar Uttarakhand

ख़बर शेयर करें

2027 विधानसभा चुनाव के लिए सभी सियासी दलों की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जहां बीजेपी तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए तैयारी में जुटी है तो वहीं 10 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस की नजर भी सत्ता की कुर्सी पर टिकी है। इसी राजनीतिक माहौल के बीच Vote Vibe का ताजा सर्वे सामने आया है। जिसने बड़ा खुलासा किया है। 2027 में कौन सरकार बना सकता है और वोटर का मूड क्या कहता है इस ताजा सर्वे ने सब बयां कर दिया है।

Vote vibe survey ने बढ़ा दी सियासी दलों की टेंशन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 बेहद दिसचस्प होने जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है लेकिन प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प के तौर पर क्षेत्रीय दल यूकेडी को भी देख रही है। वर्तमान में बनते सियासी माहौल के बीच Vote vibe ने आगामी चुनाव को लेकर एक सर्वे किया है जिसके आंकड़ों ने राजानीतिक पार्टियों की टेंशन बढ़ा दी है। सर्वे में प्रदेश की जनता से कई सवाल पूछे गए जिसके आंकड़े ये बता रहे हैं कि दोनों ही मुख्य पार्टियों के लिए जबरदस्त चुनौती खड़ी हो सकती है।

वोट वाइब सर्वे में पूछे ये सवाल

दरअसल वोट वाइब ने अपने सर्वे में सबसे पहला सवाल पूछा कि पिछले पांच सालों में उत्तराखंड सरकार के प्रदर्शन से आप कितने संतुष्ट हैं ? इसमें से 24.3% लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं। जबकि 14.8% संतुष्ट, 15.2% ठीक-ठाक, 23.9% असंतुष्ट, 14.2% पूरी तरह असंतुष्ट और 7.6% कह नहीं सकते का विकल्प चुना है। वहीं दूसरा सवाल है क्या आपने तय कर लिया है कि वोट किसे देंगे? इसमें से 52.5% लोग तय कर चुके, 25.6% लोगों ने अंतिम निर्णय नहीं लिया, 14.8% अभी तय नहीं किया और 7.1% कह नहीं सकते का विकल्प चुना है।

सर्वे में तीसरा सवाल था कि 2027 में कौन सी पार्टी जीतेगी ? जवाब में बीजेपी- 39.7%, कांग्रेस- 36.3%, बसपा- 0.8%, यूकेडी- 9.2% और AAP- 0.4% लोगों ने वोट किया है। वहीं सर्वे में चौथा सवाल पूछा है कि उत्तराखंड का अगला CM कौन ? जवाब में पुष्कर सिंह धामी- 28.2% और त्रिवेंद्र सिंह रावत- 4.8%, अनिल बलूनी- 10.6%, हरीश रावत-23.3%, गणेश गोदियाल-16.6% और सुरेंद्र सिंह कुकरेती-1.4% चुना है।

दिलचस्प हैं आंकड़े

सर्वे के ये आंकड़े बेहद दिलचस्प हैं क्योंकि इस सर्वे में किसी भी पार्टी या नेता के लिए स्पष्ट लहर नहीं दिख रही है। क्योंकि 21% लोग ऐसे है जो अब तक ये फैसला ही नहीं कर पाए कि वोट किसे देना है और यही ये वो लोग हैं जो साइलेंट वोटर्स कहलाते हैं। जो सर्वे में भी कुछ खुलासा नहीं करते और ना ही किसी को अपने मत के बारे में बताते हैं। अब 21 प्रतिशत लोग जो अभी तक डिसाइड ही नहीं कर पाए कि आखिर इनका रुझान किस तरफ है तो आप समझ सकते हैं कि ये वोटर्स किसी का भी खेल बना सकता है और किसी का भी बिगाड़ सकता है।