देहरादून में घंटाघर के पास दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। घंटाघर के पास व्यस्तम मोती बाजार में स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बालाजी ड्रेस एम्पोरियम और परिसर में स्थित एक फर्नीचर की दुकान आ गई।

देहरादून में घंटाघर के पास दुकानों में लगी आग

घटना सोमवार सुबह की है। जब अचानक मोती बाजार में स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से बालाजी ड्रेस एम्पोरियम और परिसर में स्थित एक फर्नीचर की दुकान आ गई। जिससे दुकान में रखा लाखों का फर्नीचर आग के चपेट में आ गया।

लाखों का सामान जलकर खाक

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रथमदृष्टया आग का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.