देहरादून में संपत्ति विवाद में भांजे की हत्या, मामा समेत परिवार के 3 सदस्य गिरफ्तार

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। तरला अधोईवाला में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया था। आरोप है कि युवक के मामा और उसके परिवार के सदस्यों ने चाकू और खुखरी से हमला कर दिया था। जिसमें 26 साल के गौरव की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी मामा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

देहरादून में संपत्ति विवाद में भांजे की हत्या का मामला

दरअसल करण कुमार के द्वारा लिखित तहरीर पर थाना रायपुर धारा 103(1), 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) बनाम नितिन कुमार (मृतक का मामा), रोहित (नितिन का पुत्र) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मामा समेत 3 गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने हत्या की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों नितिन कुमार, रोहित कुमार और कविता को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी नितिन कुमार ने बताया कि उसकी मां की मृत्यु के बाद उनके अधोईवाला स्थित घर में एक कमरा उनकी बहन गुड्डी को दिया गया था। जिस कारण उनका अपनी बहन व भांजे गौरव से विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ें:- देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

नौ नवंबर को फिर से हुआ विवाद

नौ नवंबर को उनकी बहन के पुत्र गौरव और मटरू, भोली व कमला से उनका फिर से विवाद हो गया। इस दौरान आवेश में आकर उसने और उसके पुत्र रोहित और परिवारजनों ने गौरव व उसके साथियों पर घर में रखे चाकू व खुखरी से हमला कर दिया। जिसमें गौरव गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में यूज चाकू व खुखरी को बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:- देहरादून में रिश्ते शर्मसार: पिता से हुआ विवाद, बेटे ने चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

गिरफ्तार हुए तीनों आरोपी

  • नितिन कुमार, उम्र 44 साल
  • रोहित कुमार, उम्र 21 साल
  • कविता, उम्र 40 साल

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.