2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, हर बूथ पर 51% वोट, 60 पार का लक्ष्य

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को धार देने का आह्वान किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी मजबूती के साथ अपने बूथ पर कमल खिलाने के संकल्प के साथ जुटना होगा।

BJP का हर बूथ पर 51% वोट

मेनन ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए 51 फीसदी वोट का लक्ष्य और बूथ प्रबंधन पर आगे बढ़ने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कहा, हमे प्रत्येक बूथ पर 51 फीसदी से अधिक वोट प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ योजनाबद्ध तरीके से काम करना है। निचले स्तर तक समाज के हर वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ना होगा। कार्यकर्ताओं को संपर्क, संवाद, सहभाग और सेवा के मूल मंत्र को अपनाते हुए जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ानी है और पार्टी के सभी कार्यक्रमों को पूरी मजबूती व समर्पण के साथ धरातल पर उतारना है।

Advertisement

योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड होगा जारी

उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार के ऐतिहासिक विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर तक ले जाना है। व्यक्तिगत संपर्क के साथ-साथ सोशल मीडिया और प्रचार-प्रसार के हर आधुनिक माध्यम का प्रभावी उपयोग करते हुए मोदी-धामी सरकार की उपलब्धियों पर जनता के बीच व्यापक चर्चा करनी है।

विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष पर निशाना साधते हुए अरविंद मेनन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर कांग्रेस के वास्तविक चरित्र को भी उजागर करना चाहिए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि,”यदि भ्रष्टाचार का कोई ओलंपिक या खेल होता, तो उसमें गोल्ड मेडल सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस को ही मिलता। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अंग्रेजी वर्णमाला के ‘A’ से लेकर ‘Z’ तक कोई ऐसा अक्षर नहीं छोड़ा है, जिसके नाम से कोई घोटाला न किया हो।”

भाजपा सरकार का 60 पार का संकल्प

उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डबल इंजन सरकार की नीतियों और राष्ट्रवाद के विचार को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि उत्तराखंड के हर बूथ पर भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित हो सके। भाजपा परिवार, अपनी विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति से अनुमोदित राजनैतिक प्रस्ताव और चुनावी रणनीति को लेकर जनता के मध्य जाएगी। बैठक में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के आधार पर विकसित उत्तराखंड निर्माण के लिए तीसरी बार 60 पार भाजपा सरकार का संकल्प लिया गया।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.