रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, 3 की मौत, कई घायल

रुद्रप्रयाग से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जखोली में यात्रियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में 3 लोगों के मौत की खबर है। जबकि चार लोग घायल बताये जा रहे हैं ।

रुद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन

हादसा रुद्रप्रयाग जिले के जिले के जखोली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार को अर्जुन बैंड के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोगों के घायल होने की खबर है। बताया का रहा है पिकअप वाहन शादी समारोह के सिलसिले में कुरछोला से जखोली की ओर जा रहा था। इसी दौरान अर्जुन बैंड के पास ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा।

Advertisement

मृतकों का विवरण

हादसे को लेकर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक चलाए गए रेस्क्यू अभियान में चार घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है। जबकि 3 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। हादसे में वाहन चालक विजय सिंह पंवार (41), बसंती देवी (52) और सुनीता देवी (35) की मौके पर ही मौत हो गई।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.