मुनस्यारी-जोहार मोटर मार्ग पर भरभराकर गिरे बोल्डर, चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

पिथौरागढ़ से हादसे की खबर सामने आ रही है। मुनस्यारी-जोहार मोटर मार्ग पर मंगलवार सुबह बाइक सवार युवकों के ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

मुनस्यारी-जोहार मोटर मार्ग पर भरभराकर गिरे बोल्डर

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 9:30 बजे बुगडियार के पास की है। बाइक में सवार दो युवकों के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। हादसे के बाद आनन-फानन में BRO के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत होहित कर दिया। जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

मजदूरी के लिए जा रहे थे दोनों युवक

बताया जा रहा है हादसे में भुवन कुमार (26) निवासी साईंपोलो की मौत हो गई। जबकि प्रदीप कुमार की हालत गंभीर है। दोनों युवक मजदूरी करते थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी है ।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.