उत्तराखंड में बीती देर शाम शासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने 17 आईएएस अफसरों के जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं।
17 IAS अफसरों के बदले विभाग
आदेश के अनुसार, ललित मोहन रयाल को प्रमुख सचिव आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उनके पास प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के साथ ही उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष और आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी थी। वहीं, दिलीप जावलकर से सचिव वित्त विभाग की जिम्मेदारी हटा दी गई है। उनके पास सचिव निर्वाचन, जलागम और मुख्य परियोजना निदेशक जलागम की जिम्मेदारी बनी रहेगी।
वही डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग से हटाकर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग बनाया गया है। सुशेष कुमार संत को सचिव औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी और महानिदेशक खनन की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. आर. राजेश कुमार को सचिव औद्योगिक विकास (खनन) और महानिदेशक खनन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.









