नगर निगम की दुकानों के आवंटन को लेकर देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर लगाए गए करीब 40 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी के आरोपों का विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदलता नजर आ रहा है ।
देहरादून के पूर्व मेयर गामा को मिला 2 करोड़ की मानहानि का नोटिस
नगर निगम की दुकानों के आवंटन को लेकर देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल की मुश्किलें बढ़ गई है। बता दें इस मामले में पूर्व मेयर पर आरोप लगाने वाले विजय राज चौहान और सूरज पाल सिंह ने अब गामा को दो करोड़ रुपए की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।
नगर निगम की दुकानें दिलाने के नाम पर लाखों लेने का आरोप
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गामा के बेटे शाश्वत उनियाल ने नगर निगम की दुकानों का आवंटन कराने के नाम पर उनसे लाखों रुपये का लेनदेन किया गया था। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि नगर निगम की दुकानें स्थायी रूप से आवंटित करा दी जाएंगी। हालांकि, बाद में दुकानें आवंटित नहीं हुईं और रकम वापसी को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया।
धमकी और घर में तोड़फोड़ के भी आरोप
शिकायतकर्ताओं ने आरटीआई से मिली जानकारी का हवाला देते हुए दावा किया है कि जिन दुकानों के स्थायी आवंटन का भरोसा दिया गया था, वे वास्तव में अस्थायी दुकानें थीं। ऐसे में अब नगर निगम की संपत्तियों के आवंटन की प्रक्रिया और कथित लेनदेन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामला केवल पैसों के लेनदेन तक सीमित नहीं है।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.









